‘आपको देख महाभारत याद आता है…’, विधानसभा में शिवपाल यादव पर बोले CM योगी
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एक अलग ही रंग में दिखे. उन्होंने…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एक अलग ही रंग में दिखे. उन्होंने सदन में नेता विपक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का एक-एक करके जवाब दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सपा नेता शिवपाल यादव को लेकर भी तंज कसा. सीएम योगी ने कहा कि शिवपाल यादव को लेकर कहा कि ये लोग आपको बार-बार अपमानित करते हैं और फिर भी आप इनके साथ बैठ जाते हैं. आपको सम्मान मिलना चाहिए. चलिए अच्छा है कि अखिलेश ने काका को बगल में तो बैठाया है.