Ram Temple: वह किस्सा जब लालू यादव ने रोक दिया था आडवाणी का रथ, गिर गई थी देश की सरकार
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन हर लिहाज़ से ऐतिहासिक बनने जा रहा है. राम लला के प्राण…
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन हर लिहाज़ से ऐतिहासिक बनने जा रहा है. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा होते ही 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा. वहीं इस दिन के बाद आज़ाद भारत में सबसे लंबे अहम कानूनी मुकदमों में से एक रहे राम जन्मभूमि (Ram Janmbhoomi) मामले में पूर्ण आहूती दे दी जाएगी. राम मंदिर के इस इतिहास की दास्तां का एक सिरा बिहार से होकर गुजरता है. दास्तानों के इस हिस्से में कई किरदार हैं. इनमें खास तौर पर शामिल है एक रथ, एक रथी और एक है रथ को रोकने वाला.