राजभर की ‘नाराजगी’ पर अखिलेश यादव बोले- ‘आजकल राजनीति पीछे से ऑपरेट हो रही है’
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश योगी सरकार पर हमलावर दिखे,…
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश योगी सरकार पर हमलावर दिखे, साथ ही उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों का जवाब भी दिया. इस दौरान अखिलेश ने आरोप लगाया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को ‘कुछ ताकतें’ पर्दे के पीछे से चला रही हैं.