जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या कर दी गई है. एक हमलावर ने उन्हें गोली मारी जिससे उनकी मौत हो गई. हालांकि उनके शीघ्र स्वस्थ्य और दीर्घायु होने के लिए वाराणसी में उनके चाहने वाले बाबा विश्वानाथ से प्रार्थना कर रहे थे. वर्ष 2015 में शिंजो आबे काशी आए थे और गंगा आरती देखकर अभिभूत हो गए थे. दशाश्वमेध घाट पर वे गंगा आरती में शामिल हुए थे. गंगा जल को स्पर्श कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की थी. इसके बाद वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर का तोहफा काशी को मिला जो जापानी टेक्नोलॉजी से बना है. ऐसे ही खबरों को पढ़ने के और फोटोज देखने के लिए क्लिक करें uptak.in पर