लेटेस्ट न्यूज़

UPTET: परीक्षा पेपर आउट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य अरेस्ट, 25 हजार रुपये का था इनामी

यूपी TET परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर अब तक 2 दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बता दें कि…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी TET परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर अब तक 2 दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बता दें कि इस मामले में STF की ओर से ताजा गिरफ्तारी अजयदेव पटेल नामक शख्स की हुई है, जिसे परीक्षा पेपर आउट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है.

STF की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, अजयदेव पटेल पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था.

आपको बता दें कि अजयदेव पटेल को STF ने शंकरगढ़ इलाके से किया गिरफ्तार किया है.

गौरतलब है कि 28 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी थी, लेकिन परीक्षा वाले दिन प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर आ गया था.