लेटेस्ट न्यूज़

यूपी: मदरसों में अब दुआओं के साथ राष्ट्रगान अनिवार्य, जानिए सुधार के लिए हुए बड़े फैसलों को

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की हाल ही में हुई बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं, जिन्हें आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की हाल ही में हुई बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं, जिन्हें आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं.

बता दें कि अब सभी मदरसों में आगामी सत्र से कक्षाएं शुरू होने से पहले अन्य दुआओं के साथ शिक्षकों और छात्रों को राष्ट्रगान गाना अनिवार्य होगा.

मदरसों में छात्रों के पंजीकरण की ऑनलाइन व्यवस्था कराई जाएगी. आगामी शैक्षणिक सत्र में आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली का प्रयोग होगा.

सभी मदरसों में बायोमैट्रिक उपस्थिति सिस्टम की स्थापना की जाएगी, ताकि शिक्षकों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित हो.

TET की तर्ज पर मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा (MTET) लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है.

मदरसा में रिक्त होने वाले पदों पर वही अभ्यर्थी योग्य माने जाएंगे, जो MTET परीक्षा उत्तीर्ण होंगे.