कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट की रोकथाम के मद्देनजर लगाए गए नाइट कर्फ्यू के बावजूद गाजियाबाद में बावजूद गैर-कानूनी ढंग से चल रहे एक हुक्काबार पर पुलिस ने छापा मारा है. बता दें कि गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम के अभय खंड इलाके में किंग कैफे नामक हुक्काबार में सोमवार रात 11:30 बजे पुलिस ने कार्रवाई की. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की छापेमारी में यहां से करीब 20 बोतल देसी-विदेशी ब्रांड की शराब, 29 हुक्का और नशे की अन्य सामग्रियां बरामद हुईं. इस दौरान पुलिस ने हुक्काबार के संचालक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर किया. मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.