गोबर में छिपा दिया था कैश... राम मंदिर कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर से मिले 10 लाख रुपये, पिता बोले- बेटा निर्दोष है!
Ram Mandir News: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में गबन के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SIT गठित कर दी है. SOG ने कर्मचारी लवकुश मिश्रा को हिरासत में लिया, जिसके घर से करीब 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir News
Ram Mandir News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में गबन के आरोपों ने अब बेहद बड़ा रूप ले लिया है. मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है. वहीं दूसरी ओर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मंदिर के एक कर्मचारी लवकुश मिश्रा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है.
