लेटेस्ट न्यूज़

T-20 World Cup में देश को जीत दिलाने में जुटे थे रिंकू सिंह और इधर पिता छोड़ गए साथ, यूं टूटा दुखों का पहाड़

Rinku Singh Father Death: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का कैंसर से निधन हो गया. रिंकू सिंह के पिता पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.

ADVERTISEMENT

Rinku singh and his father
Rinku singh and his father
social share
Google CTA

Rinku Singh Father Death: एक तरफ पूरा देश टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है.वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के फिनिशर रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र स‍िंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से जंग के बाद निधन हो गया. रिंकू सिंह के पिता पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हाल में ही उनको हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.