लेटेस्ट न्यूज़

सांसद बहु प्रिया सरोज का नाम सुनते ही रिंकू सिंह के पिता ने हंसते हुए कही थी ये बात, वायरल वीडियो इमोशनल कर देगा

Rinku Singh Father about MP Bahu: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है. जून 2026 में होने वाली शादी से महज 3 महीने पहले उठे पिता के जनाजे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. सोशल मीडिया पर उनका सांसद बहू प्रिया सरोज के जिक्र वाला आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Rinku singh father viral video
Rinku singh father viral video
social share
google news

Rinku Singh Father about MP Bahu: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर में जहां शादी की शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी वहां आज मातम पसरा है. रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह का 27 फरवरी की सुबह ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया. इस बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की चर्चा पर खिलखिलाकर मुस्कुरा रहे हैं.लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था महज 3 महीने बाद जून 2026 में होने वाली शादी की खुशियों से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई. टी-20 वर्ल्ड कप के बीच में पिता की नाजुक हालत सुनकर घर लौटे रिंकू के लिए यह घड़ी किसी चुनौती से कम नहीं है.