लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल बैग खोला तो निकले कट्टे-कारतूस! अलीगढ़ में हथियारों के साथ छात्रों का VIDEO वायरल, अब DSP ने खोले सारे राज

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक स्कूल के छात्रों का अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. वीडियो में दो छात्र स्कूल बैग से कट्टे और कारतूस निकालकर दिखाते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Aligarh School Viral Video News
Aligarh School Viral Video News
social share
Google CTA

Aligarh School Viral Video News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक स्कूल के छात्रों का अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. वीडियो में दो छात्र स्कूल बैग से कट्टे और कारतूस निकालकर दिखाते नजर आ रहे हैं. मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज का है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी. हालांकि, डीएसपी सर्वम सिंह ने खुलासा किया कि यह वीडियो अभी का नहीं, बल्कि करीब दो साल पुरानी घटना का है. उस समय स्कूल प्रशासन ने दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया था.

स्कूल बैग से हथियार निकालते दिखे छात्र

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो स्कूली छात्र बैग से अवैध हथियार और कारतूस निकालकर उनका प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. स्कूल परिसर से जुड़ा यह वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में छात्रों के पास हथियार पहुंचने की घटना को गंभीर माना जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू की, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके.

यह भी पढ़ें- देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, विनय यादव और वकील यादव की चाकू से गोदकर हत्या, घर लौटते वक्त किसने किया हमला?

 

DSP सर्वम सिंह ने बताई घटना की सच्चाई

मामले को लेकर डीएसपी सर्वम सिंह ने नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क कर जानकारी ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वीडियो लगभग दो साल पुराना है. यानी सोशल मीडिया पर जिस घटना को लेकर चर्चा हो रही है, वह हाल की नहीं है. डीएसपी ने बताया कि उस समय भी मामले में कार्रवाई की गई थी. कॉलेज प्रशासन ने दोनों छात्रों को निष्कासित कर दिया था. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

पुराने वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच

दो साल पुराना वीडियो अब वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने फिर से मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रही है कि वीडियो से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हों और जरूरत के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों छात्रों को घटना के समय कॉलेज से निकाल दिया गया था. स्कूल परिसर में हथियारों के प्रदर्शन से जुड़ा यह मामला छात्रों की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन को लेकर चिंता बढ़ाता है. पुलिस की जांच के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी.

यह भी पढ़ें- जयमाला की रस्म, शादी का जश्न और फिर अचानक कत्ल! बिजनौर में शराब पीने से रोकने पर दूल्हे के चचेरे भाई को सुआ घोंपकर मारा