सूर्य सिंह की नहीं थी तबीयत ठीक फिर भी प्रिंसिपल बार-बार क्यों बुला रहे थे कॉलेज? हत्या के बाद इस थ्योरी ने खड़े किए सवाल
गाजीपुर के दुबैठा गांव के छात्र सूर्य कुमार की हत्या. परिजनों ने कॉलेज प्रिंसिपल पर लगाया लापरवाही का आरोप, CM योगी से की न्याय और आर्थिक मदद की मांग.
ADVERTISEMENT
गाजीपुर के दुबैठा गांव के रहने वाले छात्र सूर्य कुमार सिंह की मौत के बाद मातम और आक्रोश का माहौल है. परिजनों का आरोप है कि कॉलेज परिसर के भीतर छात्र के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि सुरक्षा में भारी चूक के चलते उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. परिवार ने सीधे तौर पर कॉलेज के प्रिंसिपल को इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके आचरण पर सवाल खड़े किए हैं.