UPTak Baithak Logo

कौन हैं BHU से राजनीति विज्ञान में डिग्री लेने वालीं सुशीला कार्की जो बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री?

Sushila Karki BHU Connection: नेपाल में आंदोलनकारियों युवाओं ने जिन सुशीला कार्की के नाम का प्रस्ताव किया है, वह देश के सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं.

ADVERTISEMENT

Nepal Sushila Karki
Nepal Sushila Karki
social share
Google CTA

Sushila Karki BHU Connection: नेपाल में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल और जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की चर्चा है. नेपाल में आंदोलनकारियों युवाओं ने जिन सुशीला कार्की के नाम का प्रस्ताव किया है, वह देश के सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं. सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला का भारत से भी गहरा नाता रहा है. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (postgraduation) की डिग्री ली है.