लेटेस्ट न्यूज़

देव दीपावली पर काशी बनेगी दीपों की नगरी, 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट, 3D मैपिंग और दिव्य आरती का ऐतिहासिक आयोजन!

देव दीपावली 2025 पर काशी के घाट लगभग 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे. इस भव्य उत्सव में 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और 10 मिनट का फायर क्रैकर्स शो होगा. 1 से 4 नवंबर तक गंगा महोत्सव में संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया जा सकेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

काशी में देव दीपावली 2025 का उत्सव इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक होने जा रहा है. उत्तरवाहिनी गंगा के दोनों तटों पर लगभग 25 लाख दीयों की जगमगाहट से घाटों का दृश्य दिव्यता और सौंदर्य का अनोखा अनुभव देगा. इसके साथ ही 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो के माध्यम से गंगा, काशी और देव दीपावली की पावन कथाओं का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा.