लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के हजरतगंज में कार के अंदर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, डीएम आवास के पास मचा हड़कंप

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में डीएम आवास के पास 38 वर्षीय ईशान गर्ग ने अपनी कार के अंदर खुद को गोली मार ली. मौके से पुलिस को लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस मिले हैं. घटना की जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के हजरतगंज इलाके में देर रात एक युवक ने डीएम आवास के पास अपनी कार के अंदर खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना मिलते ही अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी.