लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: होटल के कमरे में कोयंबटूर से आए पति-पत्नी का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी के एक होटल के कमरे से पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

वाराणसी के एक होटल के कमरे से पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके में एक होटल की है. जहां पर बीते दिनों कोयंबटूर से आया एक दंपति ठहरा हुआ था. 2 दिन बीत जाने पर भी जब होटल का कमरा नहीं खुला तब होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और फिर होटल का कमरा खोलकर देखने पर दंपती का शव बेड पर पड़ा मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.