लेटेस्ट न्यूज़

1 साल बाद बदली वाराणसी के दालमंडी की तस्वीर! चौड़ीकरण प्लान में आए थे 187 भवन, कितने हटे?

वाराणसी के दालमंडी इलाके की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे सुगम मार्ग के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत भवनों को हटाने का काम लगभग पूरा हो गया है. करीब एक साल से चल रहे इस अभियान में कुल 187 भवन चौड़ीकरण की जद में आए थे, जिनमें छह मस्जिदें भी शामिल थीं.

ADVERTISEMENT

Varanasi Dalmandi News
Varanasi Dalmandi News
social share
Google CTA

Varanasi Dalmandi News: वाराणसी के दालमंडी इलाके की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे सुगम मार्ग के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत भवनों को हटाने का काम लगभग पूरा हो गया है. करीब एक साल से चल रहे इस अभियान में कुल 187 भवन चौड़ीकरण की जद में आए थे, जिनमें छह मस्जिदें भी शामिल थीं. सोमवार को अंतिम चरण में पांच और भवनों को डिस्मेंटल किया गया. पीडब्ल्यूडी के मुताबिक अब करीब 172 से 173 भवन पूरी तरह हटाए जा चुके हैं. इसके साथ ही डिमोलिशन का काम पूरा हो गया है. अब सड़क, वाटर लाइन और सीवर लाइन से जुड़े काम पर जोर है और दिसंबर के अंत तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.