शादीशुदा पूजा यादव ने प्रेमी रौशन के लिए थाने में ही खा लिया जहर! वाराणसी का ये कांड आपको सन्न कर देगा
Varanasi Crime News: वाराणसी महिला थाने में विवाहित महिला पूजा यादव की संदिग्ध मौत. लव ट्रायंगल मामले में बुलाए गए प्रेमी के सामने जहर खाया. परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल, जांच जारी.
ADVERTISEMENT

Pooja Yadav
Varanasi Crime News: इन दिनों उत्तर प्रदेश से ट्रायंगल लव स्टोरी में आए दिन कहीं जान लेने और देने की खबरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में वाराणसी के महिला थाने में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब 28 वर्षीय पूजा यादव नाम की शादीशुदा महिला ने थाने परिसर में ही जहर खा लिया और फिर मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. दरअसल, शादीशुदा पूजा और उसके प्रेमी रौशन यादव को महिला थाने में बुलाया गया था. यहां दोनों को रौशन की महिला मित्र अंजना यादव की शिकायत पर पूछताछ और समझौते के लिए बुलाया गया था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान पूजा ने महिला थाना परिसर में ही जहर खा लिया. पूजा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रौशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पूजा के शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम भी कराया है.
