जय श्रीराम-जय सियाराम नारे में है कोई फर्क? BHU के धर्मशास्त्र के ज्ञाता ने दिया ये तर्क
Varanasi News Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा और RSS को यह कहकर घेरना कि ‘वे कभी जय सियाराम का संबोधन नहीं करते, बल्कि…
ADVERTISEMENT

Varanasi News Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा और RSS को यह कहकर घेरना कि ‘वे कभी जय सियाराम का संबोधन नहीं करते, बल्कि जय श्रीराम का ही नारा लगाते हैं’ ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र के एक ज्ञाता ने लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद पर यह कहकर ‘अंकुश’ लगा दिया है कि जय श्रीराम या जय सियाराम या जय सीताराम का नारा एक ही है. उन्होंने यह भी कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और जो ऐसा कर रहें हैं वह अज्ञानतावश कर रहें हैं.