वाराणसी के यूपी कॉलेज के 7 छात्रों पर FIR दर्ज, सीएम योगी के कार्यक्रम के बाद हुआ था बवाल
Varanasi News : वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में मजार-मस्जिद विवाद के बाद अब उपद्रवी छात्रों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

बनारस के उदय प्रताप कॉलेज
Varanasi News : वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में मजार-मस्जिद विवाद के बाद अब उपद्रवी छात्रों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है. हाल ही में कॉलेज प्रिंसिपल की शिकायत पर वाराणसी के शिवपुर थाने में पांच पूर्व छात्रों और दो वर्तमान छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामला 25 नवंबर का है, जब कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्थान के बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया था.