क्या पत्नी संध्या और उसके BF का वो वाला वीडियो देखने के बाद टूट गया राहुल? पुलिस ने वाइफ को पकड़ा तो ये पता चला
वाराणसी में राहुल मिश्रा सुसाइड केस में एक नया अपडेट सामने आया है. राहुल मिश्रा की मौत के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी संध्या, सास मांडवी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि ब्वायफ्रेंड शुभम सिंह 'डेंजर' अभी भी फरार है.
ADVERTISEMENT

Rahul Mishra
वाराणसी में राहुल मिश्रा सुसाइड केस में एक नया अपडेट सामने आया है. 30 साल के राहुल मिश्रा ने बीते मंगलवार को अपनी जान दे दी. राहुल ने अपनी मौत से पहले एक 7 मिनट 29 सेकेंड का अपना एक वीडियो भी बनाया था. इस वीडियो में राहुल ने अपनी पत्नी संध्या और उसके ब्वायफ्रेंड के बीच अवैध संबंध का जिक्र किया था. आरोप के मुताबिक पत्नी संध्या और उसके ब्वायफ्रेंड ने राहुल को अपना अश्लील वीडियो बनाकर भेजा था. इस वीडियो को देखकर राहुल टूट गया था जिसके बाद उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. राहुल ने वीडियो में पत्नी के जिस ब्वायफ्रेंड का जिक्र किया है उसका नाम शुभम सिंह 'डेंजर' है. राहुल मिश्रा की मौत के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी संध्या, सास मांडवी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि ब्वायफ्रेंड शुभम सिंह 'डेंजर' अभी भी फरार है.









