वाराणसी में सपा नेता ने टमाटर की सुरक्षा के लिए तैनात किए बाउंसर, अब पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में मौसम बारिश का है पर इस समय सब्जियां और खासकर टमाटर महंगाई की गर्मी में तप रहे हैं. वहीं…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में मौसम बारिश का है पर इस समय सब्जियां और खासकर टमाटर महंगाई की गर्मी में तप रहे हैं. वहीं टमाटर के आसमान छू रहे दाम ने आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है. एक तरफ किचन का बजट बिगड़ रहा है तो दूसरी तरफ टमाटर के बिना लोगों के मुंह का जायका. वहीं टमाटर की बढ़ती कीमत को लेकर वाराणसी (Varanasi News) में एक सपा कार्यकर्ता ने दुकान पर बाउंसर तैनात कर दिए. सपा कार्यकर्ता ने टमाटर की सुरक्षा के लिए अपनी दुकान पर बाउंसर तैनात किया था. वहीं अब उस सपा कार्यकर्ता पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.