मुरादाबाद में सुहागरात को युवक के साथ हुआ धोखा, उसे पता चला अपनी पत्नी के बारे में कड़वा सच!
मुरादाबाद जिले में युवक का आरोप है कि शादी के बाद सुहागरात के दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी महिला नहीं, बल्कि ट्रांसजेंडर है. इस मामले में इसने केस दर्ज करवा दिया है.
ADVERTISEMENT

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सुहागरात को युवक के साथ वो हो गया, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. दरअसल, युवक का आरोप है कि शादी के बाद सुहागरात को उसे पता चला कि उसकी पत्नी महिला नहीं, बल्कि किन्नर है. जब युवक को इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी, साले और सास-ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवा दी है.