लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया जो वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन के आगे गिरीं

बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया, जो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए आई थीं, भीड़ के धक्के के कारण प्लेटफॉर्म से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान ट्रैक पर गिरीं बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया.
वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान ट्रैक पर गिरीं बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया.
social share
google news

इटावा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक अलग ही घटना घटी. आगरा और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जब इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो उसका स्वागत बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा किया गया. वहीं वंदे भारत के स्वागत में इतनी बड़ी भीड़ जुट गई कि प्लेटफॉर्म पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया, जो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए आई थीं, भीड़ के धक्के के कारण प्लेटफॉर्म से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.