लेटेस्ट न्यूज़

बेघर हो जाएंगी ऑस्कर विजेता स्माइल पिंकी! वन विभाग ने भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के रामपुर ढबही ग़ांव की रहने वाली स्माइल पिंकी इन दिनों फिर से सुर्खियों में है. ऑस्कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के रामपुर ढबही ग़ांव की रहने वाली स्माइल पिंकी इन दिनों फिर से सुर्खियों में है. ऑस्कर विजेता मिर्जापुर की ‘स्माइल पिंकी’ की मुस्कान छिन सकती है. दरअसल, 2008 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित आस्कर पुरस्कार में पिंकी सोनकर के जीवन पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म स्माइल पिंकी को आस्कर मिला तो पिंकी के सम्मान में पूरा प्रशासनिक अमला उनके गांव में उमड़ पड़ा. जिला प्रसाशन द्वारा उन्हें घर बनाने और रहने के लिए जमीन दी गयी. गांव के ग्रामीणों को भी इसी तरह से जमीन मिली. मगर अचानक 21 सितंबर 2023 को वन विभाग ने ग्रामीणों को नोटिस भेजकर बेदखली का आदेश दिया है.