लेटेस्ट न्यूज़

‘पिता की जान बचा लो मी लॉर्ड, जेल में हो सकती है हत्या’…मुख्तार अंसारी के बेटे की सुप्रीम कोर्ट में लगाई ये गुहार

‘वक्त आदमी को अर्श से फर्श पर लाकर पटक देता है’, ये कहावत माफिया मुख्तार अंसारी पर फिट बैठती है. एक समय ऐसा था जब मुख्तार की पूर्वांचल में तूती बोलती थी. वह आसानी से कानून व्यवस्था को अपने इशारों पर नचाता था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mukhtar Ansari News: ‘वक्त आदमी को अर्श से फर्श पर लाकर पटक देता है’, ये कहावत माफिया मुख्तार अंसारी पर फिट बैठती है. एक समय ऐसा था जब मुख्तार की पूर्वांचल में तूती बोलती थी. वह आसानी से कानून व्यवस्था को अपने इशारों पर नचाता था. मुख्तार को एक समय जेल से ‘प्यार’ हो गया था. वो जेल में बैठकर वो सब कर लेता था जो आम कैदी कभी सपने में भी न सोच पाए. इस बात को कहने में कोई हर्ज नहीं है कि मुख्तार को एक समय जेल से कोई गुरेज नहीं था. मगर समय कभी एक जैसा नहीं रहता. आज उसी मुख्तार को जेल से डर रहा है. उसने कई बार कोर्ट में जज के सामने गुहार लगाई है कि जेल में उसकी हत्या हो सकती है. इस बार अपने छोटे बेटे उमर अंसारी के जरिए उसने देश की सर्वोच्च अदालत में अर्जी लगाई है.