लेटेस्ट न्यूज़

जानें कौन हैं यूपी के डॉ. अरविंद गोयल, जिन्होंने गरीबों को दान कर दी 600 करोड़ की संपत्ति

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जन्मे उद्योगपति डॉ. अरविंद गोयल (Dr. Arvind Goyal) ने एक ऐसा काम किया है, जिसके चलते उनकी काफी तारीफ हो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जन्मे उद्योगपति डॉ. अरविंद गोयल (Dr. Arvind Goyal) ने एक ऐसा काम किया है, जिसके चलते उनकी काफी तारीफ हो रही है. दरअसल, डॉ. गोयल ने अपनी 600 करोड़ की प्रॉपर्टी यूपी सरकार को दान कर दी है, जिसके द्वारा गरीबों की मदद हो सके. डॉ. अरविंद ने अपने पास सिर्फ मुरादाबाद सिविल लाइंस के पास की कोठी ही रखी है. ये प्रॉपर्टी बनाने में उन्हें 50 साल लगे थे. बता दें कि कई राज्यों में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थान, वृद्धा आश्रम और अस्पताल में वह ट्रस्टी हैं.