लेटेस्ट न्यूज़

ट्रेडमिल पर चलते समय अचानक गिरा युवक, हुई मौत, गाजियाबाद से सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

Ghaziabad News : शादी समारोह में डांस करते या जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक मौत की घटनाएं आम होती जा रही हैं. पिछले कुछ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghaziabad News : शादी समारोह में डांस करते या जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक मौत की घटनाएं आम होती जा रही हैं. पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ती ऐसी घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है. ऐसा ही एक डराने वाला मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है. यहां एक जिम में ट्रेडमिल पर चलते समय युवक को हार्ट अटैक (Heart Attack)  आ गया. इससे उसकी मौत हो गई.

ट्रेडमिल पर चलते समय अचानक गिरा युवक

बता दें कि ये मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार इलाके के वार्ड-26  रहने वाला वाला युवक सिद्धार्थ पुत्र विनय सिंह जिम गया था. सुबह करीब 12 बजे जिम में ट्रेडमिल पर चलते समय उसे हार्ट अटैक आ गया. इससे पहले वहां मौजूद युवक कुछ समझ पाते वो वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है.

वीडियो आया सामने

इस घटना सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज देखने से ये भी स्पष्ट हो रहा है कि ट्रेडमिल की स्पीड पहले तेज थी और तबीयत खराब होते ही सिद्धार्थ ने उसकी स्पीड कम की, क्योंकि युवक के ट्रेडमिल के ऊपर गिरते ही मशीन भी चलनी बंद हो गई थी.