मुरादाबाद में 500 से ज्यादा मदरसे गौर मान्यता प्राप्त, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश में मदरसों का 80 फीसदी सर्वे पूरा किए जाने की बात कही जा रही है. बाकी का काम 20 अक्टूबर तक खत्म किए…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में मदरसों का 80 फीसदी सर्वे पूरा किए जाने की बात कही जा रही है. बाकी का काम 20 अक्टूबर तक खत्म किए जाने का दावा किया जा रहा है. वहीं मुरादाबाद प्रशासन ने भी मदरसा सर्वे का कार्य पूर्ण कर सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी है. सर्वे में 585 मदरसे ऐसे सामने आए जो बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे. इन गैर पंजिकृत मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है.