माफिया मुख्तार के करीबी रियाज अंसारी के गाजीपुर में अवैध निर्माण पर चलाया गया बुल्डोजर
उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े हुए लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन ले रही है. रविवार की सुबह नगर पंचायत बहादुरगंज के फरार अध्यक्ष रियाज अंसारी के अवैध निर्मित कार्यालय पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद बुल्डोजर चला दिया गया.
ADVERTISEMENT

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े हुए लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन ले रही है. इसी क्रम में एक और ताजा मामला सामने आया है. आपको बता दें कि आज यानी रविवार की सुबह नगर पंचायत बहादुरगंज के फरार अध्यक्ष रियाज अंसारी के अवैध निर्मित कार्यालय पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद बुल्डोजर चला दिया गया. इस दौरान भारी संख्या में अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा.