लेटेस्ट न्यूज़

‘मैं बाहर निकलूंगा, रोना मत’, सिल्क्यारा टनल में फंसे UP के अखिलेश ने मां से फोन पर की बात

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को लेकर अब कभी भी गुड न्यूज आ सकती है. इसका मतलब साफ-साफ यह है कि रेस्क्यू मिशन अब बस कंप्लीट ही होने वाला है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Silkyara Tunnel: उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को लेकर अब कभी भी गुड न्यूज आ सकती है. इसका मतलब साफ-साफ यह है कि रेस्क्यू मिशन अब बस कंप्लीट ही होने वाला है. इस बीच टनल में फंसे 41 मजदूरों में से मिर्जापुर निवासी अखिलेश नामक युवक ने अपने घर पर फोन से अपनी मां से बात की है. खबर में आगे जानिए अखिलेश की मां ने क्या-क्या बताया?

अखिलेश ने मां ने यूपी तक से बातचीत में कहा, “हम सुबह को पूजा करके आए, तब से टीवी देख रहे हैं. मंदिर में जाकर अपने बेटे के लिए रोज प्रार्थना कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि आज 41 मजदूरों के साथ मेरा लड़का भी सही सलामत बाहर निकल जाएगा. मैंने सुबह बेटे से फोन पर बात की. उसने कहा कि आज मैं बाहर निकलूंगा, रोना मत.”

17 दिन से टनल में फंसे हैं 41 मजदूर

गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिलक्यारा सुरंग बनाई जा रही है. वहीं 17 दिन पहले सुरंग में हुए हादसे में 41 मजदूर अंदर ही फंस गए. उन्हें निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरंग में फंसे मजदूरों तक पाइप के जरिए खाना पहुंचाया जा रहा है. टनल से मजदूरों को निकालने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं.