लेटेस्ट न्यूज़

बांदा में पागल कुत्ते के हमले से मची भगदड़, दो घंटे में 26 लोगों को काटकर किया घायल

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आवारा पागल कुत्ते ने लोगो को काटना…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आवारा पागल कुत्ते ने लोगो को काटना शुरू कर दिया. उसने ब्लॉक परिसर से लगाकर कस्बे में करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोगो को काटकर घायल कर दिया, कुत्ते के कहर से बचने के लिए बाजार में भगदड़ मच गई, लोगो ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह कालिंजर रोड की तरफ जंगल मे भाग गया. कुत्ते के काटने से घायल हुए लोग अस्पताल पहुँचे और उन्होंने रैबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं. कुछ लोगो के टाके भी लगाए गए हैं. डॉक्टरो ने नियमित इलाज कराने की सलाह भी दी है.