फतेहपुर में 7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हद पार! इस हाल में मिली मासूम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. आपको बता दें कि यहां एक युवक ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप की वारदात को अंजाम दिया.
ADVERTISEMENT

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. आपको बता दें कि यहां एक युवक ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप की वारदात को अंजाम दिया. यह घटना तब घटी जब पीड़िता बारात का अगवानी देखने गई थी. वारदात के चलते पीड़ित के चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आई है. उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने इस मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं.