लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी: कृषि मेले में गोभी देखकर भड़के BJP नेता, कैंसर पीड़ित स्टेनो को पीटा, वीडियो वायरल

Uttar Pradesh News: यूपी में बाराबंकी के कृषि विज्ञान केन्द्र हैदरगढ़ में सोमवार को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला के दौरान भाजपा नेता पंकज दीक्षित…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: यूपी में बाराबंकी के कृषि विज्ञान केन्द्र हैदरगढ़ में सोमवार को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला के दौरान भाजपा नेता पंकज दीक्षित वहां लगे गोभी का फूल देखकर भड़क गए और कृषि विज्ञान केंद्र के स्टेनो से भिड़ गए. मारपीट में भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने स्टेनो आलोक कुमार सिंह को कुर्सियों से पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यही नहीं मारपीट करने का पंकज दीक्षित को कोई पछतावा भी नहीं है, बोले- नहीं सुधरे तो फिर मारूंगा.