लेटेस्ट न्यूज़

LPG के लिए गैस एजेंसी के बाहर ही मच्छरदानी लगाकर सो गया युवक, फिर पता चली पूरी अंदर की कहानी

LPG Shortage Basti: यूपी के बस्ती में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के चलते लोग रात 10 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं.सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में एक युवक गैस एजेंसी के सामने मच्छरदानी लगाकर सोता नजर आया, ताकि सुबह उसे नंबर मिल सके.

ADVERTISEMENT

Basti Viral Video
Basti Viral Video
social share
google news

LPG Shortage Basti:देश भर में रसोई गैस किल्लत ने आम जनता को बेहाल कर दिया है. हालात यह हैं कि उपभोक्ता रात 10 बजे से ही अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर लाइन लगा दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर वे सुबह आएंगे तो उन्हें सिलेंडर मिलना नामुमकिन है. इसलिए वे रात भर एजेंसी के बाहर डेरा डाले रहते हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर लेटा हुआ नजर आ रहा है ताकि सुबह उठते ही उसे रसोई गैस मिल सके.