मामा के लड़के को समझा दूसरा प्रेमी, सिरफिरे आशिक ने बीच चौराहे पर कर दिया कांड, अमेठी का वीडियो वायरल
अमेठी के संग्रामपुर में प्रेमी ने प्रेमिका के ममेरे भाई को समझा दूसरा प्रेमी, बीच चौराहे पर जड़ा थप्पड़. जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल. पुलिस जांच में जुटी.
ADVERTISEMENT
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली चौराहा पर एक प्रेम विवाद का मामूली झगड़ा बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया. एक लड़की अपने मामा के घर बदलापुर आई थी और अपने मामा के लड़के के साथ बाइक पर बाजार जा रही थी. हालांकि, लड़की का प्रेमी उस लड़के को उसका दूसरा प्रेमी समझ बैठा और झट से थप्पड़ जड़ दिया. यह थप्पड़ एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत बनी जिसमें लाठी डंडे भी शामिल हो गए. मौके पर परिजन भी आ गए और विवाद और बढ़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.