टूंडला स्टेशन पर गुंडागर्दी! गुलबहार और संजय यादव ने सिपाही से की बदसलूकी, अब दोनों का हुआ ये हाल
फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर पुलिसकर्मियों से मारपीट. जनरल टिकट पर AC कोच में घुस रहे गुलबहार और संजय यादव ने सिपाहियों को चप्पल से पीटा. दोनों गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT
फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस के पास ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस के जवानों के साथ अभद्रता और मारपीट की सनसनीखेज वारदात हुई है. कानून को हाथ में लेने वाले दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन पर हमला कर वर्दी का अपमान भी किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है.