यूपी में बदले गए 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक, इस लिस्ट में कितने GEN, OBC और SC-ST?
यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में देखें 27 IPS अधिकारियों के तबादले का पूरा विश्लेषण. जानें कैसे योगी सरकार ने OBC और दलित कार्ड खेलकर विपक्ष को दिया जवाब और योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना का क्या हुआ हाल.
ADVERTISEMENT

यूपी तक का खास शो आज का यूपी जिसमें हम राज्य की तीन बड़ी और अहम खबरों का विस्तार से विश्लेषण करते हैं. आज के अंक में हम चर्चा करेंगे योगी सरकार द्वारा किए गए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की जिसमें चुनावी समीकरणों को साधने की झलक साफ दिख रही है. साथ ही बताएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम का क्या हाल है और कैसे यूपी एसटीएफ ने उसे बिहार से दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचाया और अंत में विश्लेषण करेंगे कि कैसे इन प्रशासनिक फेरबदल के जरिए अखिलेश यादव के ठाकुरवाद के आरोपों को सरकार ने सिरे से खारिज करने की कोशिश की है.