लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में लव मैरिज करने वाले नितिन को ससुराल वालों ने उतारा मौत के घाट, पर क्यों?

गाजियाबाद में एक प्रेम विवाह के बाद विवाद और परिवार की नाराजगी ने खौफनाक हत्या का रूप ले लिया. नितिन कुमार की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

गाजियाबाद के लोनी इलाके में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत सामने आया है, जहां एक युवक को अपनी ही पसंद की लड़की से शादी करने की भारी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. सुलह के बहाने बुलाकर ससुराल वालों ने जिस बेरहमी से दामाद की हत्या की, उसने इलाके में सनसनी फैला दी है.