लेटेस्ट न्यूज़

बढ़िया सैलरी पाना है तो डीयू की इस नॉन-टीचिंग भर्ती में बिना देर किए करें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक

DU Shivaji College Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में नॉन-टीचिंग के 20 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 4 अप्रैल कर दी गई है, ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

DU Shivaji College Recruitment 2026: अप्रैल का महीना नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बढ़ियां खबर लेकर आया है. डीयू के कॉलेज में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए ये खबर बेहद खास होनी वाली है. आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत लाइब्रेरियन, जूनियर असिस्टेंट समेत कई और पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती और भी ज्यादा खास इसलिए है क्युंकि कॉलेज ने पहले 26 मार्च आवेदन की लास्ट डेट तय की थी लेकिन अब इसे बढ़ा कर 4 अप्रैल कर दिया है. ये उन सभी उम्मीदवारों के लिए गोल्डन चांस है जो इस नॉन टीचिंग भर्ती में अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं. उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि बिना देर करे फटाफट अप्लाई कर लें.