लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: पत्नी को गिफ्ट देने के लिए iPhone की कर डाली चोरी, कूरियर मालिक ने यूं पकड़ लिया

बरेली में एक शख्स का मन अपनी पत्नी को आईफोन देने का था. मगर शख्स के पास रुपये नहीं थे. ऐसे में उसने आईफोन की ही चोरी कर ली.

ADVERTISEMENT

बरेली: पत्नी को गिफ्ट देने के लिए iPhone की कर डाली चोरी, कूरियर मालिक ने यूं पकड़ लिया
बरेली: पत्नी को गिफ्ट देने के लिए iPhone की कर डाली चोरी, कूरियर मालिक ने यूं पकड़ लिया
social share
Google CTA

Bareilly News: आईफोन की दीवानगी हमेशा ही बनी रहती है. हर कोई इस आईफोन को खरीदना चाहता है. मगर ज्यादा महंगा होने की वजह से कई लोग इसे नहीं खरीद पाते. दरअसल कुछ ऐसा ही मामला यूपी के बरेली से सामने आया है. यहां एक पति अपनी पत्नी को आईफोन गिफ्ट करना चाहता था. मगर ज्यादा महंगा होने की वजह से वह आईफोन को नहीं खरीद पा रहा था. इसके बाद युवक ने वो कदम उठाया जिसके बाद अब वह जेल पहुंच गया है.