लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में श्री कृष्ण की भक्त फरजाना बन गई सरस्वती और रचा लिया प्रेमी वीरेंद्र के साथ विवाह

Bareilly News: उत्तर प्रदेश का बरेली जिला, जो झुमके और नाथ संप्रदाय से जुड़े प्राचीन मंदिरों की वजह से प्रसिद्ध है, वह पिछले कुछ दिनों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश का बरेली जिला, जो झुमके और नाथ संप्रदाय से जुड़े प्राचीन मंदिरों की वजह से प्रसिद्ध है, वह पिछले कुछ दिनों से प्यार के लिए भी मशहूर होने लगा है. बरेली जिले से पिछले कुछ महीनों से ऐसी कई खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें धर्म की दीवार टूटी है और प्यार की जीत हुई है. एक बार फिर यहां से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. इस बार फरजाना नाम की मुस्लिम लड़की ने सरस्वती बन अपने हिंदू प्रेमी के साथ शादी की है. फरजाना ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम फरजाना से सरस्वती भी रख लिया है.