UPTak Baithak Logo

सीमा हैदर जैसे बांग्लादेश से आई जूली, मुरादाबाद के अजय से हिंदू बन की शादी फिर किया ये हाल

Uttar Pradesh News: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं मुरादाबाद में भी सीमा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं मुरादाबाद में भी सीमा हैदर के जैसा ही एक मामला सामने आया है. मुरादाबाद में एक युवक की मां ने प्रार्थना पत्र एसएसपी को दिया है. पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की रहने वाली जूली फेसबुक पर प्यार के बाद मुरादाबाद में रहने वाले प्रेमी अजय के पास आई. युवती ने पहले हिंदू रीति रवाज से शादी की फिर उसके बाद वीजा बढ़वाने के बहाने युवक को अपने साथ बांग्लादेश ले गई और वहां युवक के परिजनों को उसकी खून से लथपथ तस्वीरें भेजी है.