बांदा: मायके से वापस नहीं आ रही थी पत्नी, परेशान पति ने उठाया आत्मघाती कदम, सदमे में परिवार
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी से तंग आकर तमंचे से गोली मार ली. गोली की आवाज़ सुनकर परिजन दौड़े और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मृतक अपनी पत्नी से परेशान रहता था, इन दोनों के बीच मुकदमे बाजी चल रही थी, जिस कारण आज मंगलवार को मानसिक तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. मामले में आगे की जांच की जा रही है.