लेटेस्ट न्यूज़

अंबेडकरनगर : छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों ने की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar News) में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर बाइक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar News) में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर बाइक सवार मनचलों ने साइकिल से घर की तरफ जा रही 12वीं की छात्रा का दुपट्टा खींचा. छात्रा का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गई. वहीं पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने आरोपियों को एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है.