लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़ में पुलिस लाठीचार्ज के बाद अब संभल में डॉक्टर ने OPD में मार दिया वकील को थप्पड़

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज की घटना इस समय चर्चाओं में है. पूरे प्रदेश के वकील विरोध प्रदर्शन कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज की घटना इस समय चर्चाओं में है. पूरे प्रदेश के वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच दूसरे शहरों से भी पुलिस और वकीलों के बीच विवाद की भी खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच यूपी के संभल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां संभल जिला अस्पताल में एक डॉक्टर ने ओपीडी में ही वकील को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद डॉक्टर और वकील के बीच में जमकर हाथापाई हो गई.