लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur News: घंटाघर भवन पर नगर पालिका का बड़ा फैसला, कांग्रेस कमेटी को परिसर खाली करने का नोटिस

Sitapur Politics News: सीतापुर नगर पालिका ने ऐतिहासिक घंटाघर भवन की पहली मंजिल पर संचालित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय को 15 दिनों के भीतर खाली करने का आदेश दिया है. प्रशासन ने तय समय में परिसर खाली न करने पर नियमानुसार कब्जा लेने की चेतावनी दी है. आदेश के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

घंटाघर भवन पर नगर पालिका का बड़ा फैसला, कांग्रेस कमेटी को परिसर खाली करने का नोटिस
घंटाघर भवन पर नगर पालिका का बड़ा फैसला, कांग्रेस कमेटी को परिसर खाली करने का नोटिस
social share
Google CTA

Sitapur Politics News: नगर पालिका परिषद ने शहर के तामसेनगंज स्थित ऐतिहासिक घंटाघर की पहली मंजिल पर संचालित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को खाली करने का आदेश जारी किया है. नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी एवं न्यायिक उपजिलाधिकारी सीमा सिंह ने मामले में पारित आदेश में कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्तुत आपत्तियों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.