सीतापुर में जमीन विवाद को लेकर महिला के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रेनी IPS मयंक बाजपेई के पिता समेत 10 लोग हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार दोपहर जमकर बवाल हुआ. आरोप है कि हथियारों से लैस लोगों ने एक महिला के घर पहुंचकर 20 से 25 राउंड फायरिंग की.
ADVERTISEMENT

Sitapur Firing Land Dispute News
Sitapur Firing Land Dispute News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार दोपहर जमकर बवाल हुआ. आरोप है कि हथियारों से लैस लोगों ने एक महिला के घर पहुंचकर 20 से 25 राउंड फायरिंग की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. पीड़िता शोभना शुक्ला की तहरीर पर केस दर्ज कर ट्रेनी IPS मयंक बाजपेई के पिता विपिन बाजपेई समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
