सहारनपुर में SC ST एक्ट केस के खिलाफ सड़क पर उतरे ब्राह्मण, जांच की मांग तेज
ADVERTISEMENT
Saharanpur Protest: सहारनपुर में पुजारी विजय वशिष्ठ पर एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कथित झूठे मुकदमे के विरोध में ब्राह्मण समाज ने पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय का घेराव किया.
Saharanpur Protest: सहारनपुर में एक मंदिर से जुड़े मामले में पुजारी विजय वशिष्ठ पर एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कथित झूठे मुकदमे के विरोध में ब्राह्मण समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया. इस मामले के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पुलिस लाइन तथा एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना सही जांच के दर्ज किया गया यह मामला न्याय के खिलाफ है.
