Saharanpur News: बारिश बनी आफत, यमुना में समाई कार, दो ठेकेदारों की दर्दनाक मौत बारिश के बीच सहारनपुर में बड़ा हादसा
Saharanpur Accident News: लगातार बारिश के बीच सहारनपुर में यमुना किनारे निरीक्षण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पत्थरों का ढेर धंसने से कार नदी में समा गई, जिससे दो ठेकेदारों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है.
ADVERTISEMENT

बारिश बनी आफत, यमुना में समाई कार, दो ठेकेदारों की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच सहारनपुर में बड़ा हादसा
Saharanpur News: थाना सरसावा क्षेत्र में गुरुवार रात यमुना नदी किनारे एक दर्दनाक हादसे में दो ठेकेदारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा मंधोर के पास पोभारी के जंगल में उस समय हुआ, जब हरियाणा सरकार की ओर से यमुना के कटाव को रोकने के लिए चल रहे पेचिंग कार्य का निरीक्षण किया जा रहा था.
